हिमाचल में पंचायती चुनाव की तैयारियां तेज

हिमाचल में पंचायती चुनाव की तैयारियां तेज

125 जिला परिषद वार्ड की सीमाओं में होगा बदलाव
हिमाचल में नई पंचायत समितियों को भी बनाया जाएगा
ग्राम पंचायतों की संख्या 3615 से कम होकर 3577 रह गईं

हमारी पंचायत, शिमला
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश में 249 जिला परिषद के वार्ड हैं और उनमें से 125 जिला परिषद वार्ड की सीमाओं में बदलाव होगा।

10 नए ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें नई पंचायत समितियों को बनाया जाना है। 42 पंचायतें कम हुई हैं जबकि योल कैंट क्षेत्र में चार नई पंचायतें बनी हैं।

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली के चुनाव वार्ड पंच से जिला परिषद तक दिसंबर तक होने हैं। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन चुनाव के लिए पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

प्रदेश में 249 जिला परिषद के वार्ड हैं और उनमें से 125 जिला परिषद वार्ड की सीमाओं में बदलाव होगा। प्रदेश में 10 नए ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें नई पंचायत समितियों को बनाया जाना है।

इसके अलावा नए नगर निगम और नगर पंचायतों के बनने के कारण 42 पंचायतें कम हुई हैं जबकि योल कैंट क्षेत्र में चार नई पंचायतें बनी हैं। ऐसे में 46 पंचायतों की सीमाओं में बदलाव आएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *