उत्तराखंड बनेगा निवेश में देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड बनेगा निवेश में देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री धामी

हमारी पंचायत, दिल्ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में कहा कि औद्योगिक विकास और निवेश के क्षेत्र में उत्तराखंड तेजी से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौते हुए हैं, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपये पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है और 30 से अधिक नीतियों के माध्यम से निवेश को गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि काशीपुर, सितारगंज, पंतनगर और रुद्रपुर में नए औद्योगिक पार्क और टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं। MSME उद्यमियों के लिए रुद्रपुर, सेलाकुई और हरिद्वार में प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर फ्लैटेड फैक्ट्रियाँ तैयार की जा रही हैं। इसके अलावा, किच्छा में 1000 एकड़ भूमि पर स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में एचीवर्स स्टेट तथा स्टार्टअप रैंकिंग’ में लीडर स्टेट का दर्जा प्राप्त है। राज्य में यू-हब की स्थापना और ₹200 करोड़ के वेंचर फंड से स्टार्टअप्स को नई उड़ान मिलेगी। इसके साथ ही हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत सभी आर्गेनिक उत्पादों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दौरान हुई सहमति ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा दी है। “यूके-स्पाइस” निवेश प्रोत्साहन एजेंसी निवेशकों को समर्पित “निवेश मित्र” सुविधा प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य में पारदर्शिता और त्वरित स्वीकृति व्यवस्था के कारण निवेशकों को लाइसेंस, भूमि आवंटन और औद्योगिक अनुमति प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि 8-30 नवंबर 2025 को देहरादून में विश्व शिखर सम्मेलन (WSDM) आयोजित किया जाएगा, जिसमें वैश्विक नेता और विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन और आपदाओं से निपटने पर विचार-विमर्श करेंगे।

इस अवसर पर PHDCCI के अध्यक्ष हेमंत जैन, उपाध्यक्ष राजीव जुनेजा, पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि और यू-कास्ट महानिदेशक दुर्गेश पंत उपस्थित रहे।


2 Comments

  1. [7028]jpmania | Login Resmi APK Slot Gacor dan Casino Deposit Dana,jpmania menyediakan akses download apk mudah untuk main slot gacor hari ini. Nikmati judi casino dengan deposit dana praktis. Daftar dan login sekarang juga! visit: jpmania

  2. [4601]Megah138: Login, Daftar dan Slot Gacor Dana 5000,Megah138 menyediakan akses login dan daftar mudah. Nikmati slot gacor dana 5000 serta download apk casino android untuk main baccarat online sekarang. visit: megah138

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *