हिमाचल में ED की रेड

हिमाचल में ED की रेड

MLA आरएस बाली और CM के करीबी डॉक्टर राजेश शर्मा के ठिकानों परपर दबिश

हमारी पंचायत, शिमला

हिमाचल में बुधवार सुबह कांगडा में दो बड़े अस्पतालों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रेड की। ईडी की करीब 200 अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने कई ठिकानों पर दबिश दी। कांग्रेस के दो नेताओं के ठिकानों पर ये रेड की गई है।

जानकारी के अनुसार फर्जी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पहचान पत्र कार्ड बनाने के मामले में ईडी की ये कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के साथ ही दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब मे भी की गई है। हिमाचल के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी, कुल्लू सहित अन्य कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना से जुड़े घोटाले में ऊना में विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद मामले को ईडी ने टेकओवर किया। बताया जा रहा है कि कई अस्पतालों में आयुष्मान भारत के ऐसे फर्जी कार्डों पर कई लोगों ने फर्जी मेडिकल बिल बनाए और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया।

ईडी की कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश के दो कांग्रेस नेताओं नगरोटा बगवां से विधायक और सुक्खू सरकार में कैबिनेट रेंक प्राप्त आरएस बाली और कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा का नाम नाम सामने आया है। ईडी की टीमों ने दोनों नेताओं से जुड़े अस्पतालों, परिसरों व अन्य ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि डॉक्टर राजेश शर्मा देहरा से 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि आरएस बाली ने नगरोटा बगवां से चुनाव जीता है। उनके दिवंगत पिता जीएस बाली कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। हाल ही में राजेश शर्मा उपचुनाव में देहरा से कांग्रेस का टिकट ना मिलने पर बागी हो गए थे। लेकिन बाद में सीएम सुक्खू ने इन्हें मना लिया था और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर यहां से चुनाव जीती थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *