हिमाचल विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

हिमाचल विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

मानसून सत्र के दौरान 53 घंटे चली सदन की कार्यवाही, मानसून सत्र के दौरान 25 सरकारी बिल हुए पास
11 दिन के सत्र में विधायकों ने पूछे 729 सवाल

हमारी पंचायत, शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को मानसून सत्र की समाप्ति के साथ ही विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। 11 दिनों तक चले मानसून सत्र की कार्यवाही 53 घंटे तक चली। इस दौरान 729 प्रश्न पूछे गए, नियम 62 में 14 और नियम 63 में एक विषय पर चर्चा की गई।

शिमला पर दबाव कम करने के लिए दूसरे जिलों में शिफ्ट होंगे कुछ कार्यालय

29 अगस्त और 5 सितंबर को गैर सरकारी सदस्य दिवस के दौरान विधायकों ने नियम 101 के तहत 8 गैर सरकारी सदस्य संकल्प पेश किए। नियम 102 के तहत 2, नियम 130 के तहत 5 विषयों पर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र के दौरान 25 सरकारी बिल पास किए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *