HRTC बस हादसा: सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल

HRTC बस हादसा: सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल

दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, हिमाचल के सभी घायलों का होगा दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, हिमाचल के सभी घायलों का होगा उत्तराखंड में निशुल्क इलाज

हमारी पंचायत, देहरादून

इस दौरान सीएम धामी ने डॉक्टरों से घायलों के उपचार की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी घायलों को त्वरित, बेहतर और संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश के सभी घायल यात्रियों का इलाज पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया गया है कि उत्तराखंड सरकार घायलों के उपचार की संपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है।

सीएम धामी ने विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी से भी फोन पर बातचीत कर वहां भर्ती घायलों को समुचित और मानवीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यह हादसा कालसी क्षेत्र के क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर शोदोई खड्ड के पास हुआ।

हिमाचल रोडवेज की बस (HP 66 A 2588) शिमला जिले के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक द्वारा एक अन्य वाहन को पास देने के दौरान सड़क का कच्चा हिस्सा धंस गया। कच्चा डंगा बस का भार सहन नहीं कर सका और दीवार ढहते ही बस गहरी खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मृतक
रिचा पत्नी बीरेंद्र (30 वर्ष), निवासी ग्राम विजमल, नेरवा, हिमाचल प्रदेश
यास्मीन बेगम पत्नी नेक मोहम्मद (46 वर्ष), निवासी ग्राम क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश
धन बहादुर, निवासी ग्राम क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *