इगास पर्व-तीन लाख दीपों से जगजगा उठे गंगा के घाट

इगास पर्व-तीन लाख दीपों से जगजगा उठे गंगा के घाट

राज्यपाल, सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दी प्रदेशवासियों को इगास पर्व पर शुभकामनाएं
गंगा सभा के विरोध के बाद मुस्लिम विधायकों ने किया किनारा

हमारी पंचायत, देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए आह्वान किया।
पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गए लोक पर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) को लेकर पूरे उत्तराखंड में उत्साह है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों का अपने पैतृक गांवों में इगास मनाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परंपरा देवभूमि की पहचान है। किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परंपरा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं।

जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं।

आजादी के अमृत काल में पंच प्रण के संकल्पों में से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परंपराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सकें इसके लिये राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परंपरा शुरू की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।

बदरीनाथ धाम में देवउठनी एकादशी पर्व को लेकर पूजा-अर्चना की विशेष तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को शाम सात बजे बदरीनाथ धाम के परिक्रमा स्थल में 101 दीये जलाए जाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं की ओर से भी धाम परिसर में अन्य दीये जलाए जाएंगे। बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि दीपावली पर्व के साथ ही एकादशी पर्व पर बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा की जाती हैं।

धाम के परिक्रमा स्थल में 101 दीये जलाए जाएंगे। सोमवार को 11369 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अभी तक 13,71,222 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा अब अंतिम चरण में है। धाम में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनीं हुई है।

हरकी पैड़ी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन शो देखा। 500 ड्रोन के जरिये एक साथ विभिन्न दृश्यों की प्रस्तुति पेश की गई। ये देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। सीएम ने विधि-विधान के साथ गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। मालवीय घाट पर आयोजित भजन संध्या में पहुंचे। यहां गायक कन्हैया मित्तल ने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे सहित कई गीत-भजन की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हम सभी का सौभाग्य है कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक कला, संस्कृति एवं परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं। ऐसे पर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं और उससे जु़ड़ने की प्रेरणा देते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इगास पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। कहा, लंका में विजय हासिल कर जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे तो उनके आने की खबर 11 दिन बाद मिली। इसीलिए उत्तराखंड में दिवाली के 11 दिन बाद इगास पर्व मनाया जाता है। उन्होंने इगास पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पर दीप प्रज्वलित किया। हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाट दीपों से जगमरा उठे। गंगा घाटों पर तीन लाख दिए जलाए गए। भजन संध्या में गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर सभी झूम उठे। 500 ड्रोन से एक साथ विभिन्न दृश्यों की प्रस्तुति से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। रात तक कार्यक्रम की धूम रही

श्रीगंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम में जिले के तीन मुस्लिम विधायकों को लेकर विरोध जताने पर विधायकों ने कार्यक्रम से किनारा कर लिया। तीनों विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सोमवार को कलियर विधायक फुरकान अहमद, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, लक्सर विधायक मो. शहजाद गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

बता दें कि जिला प्रशासन ने आमंत्रण पत्र में जिले के 13 विधायकों के नाम प्रकाशित किए थे। नाम प्रकाशित होने के बाद श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने मुस्लिम विधायकों को हरकी पैड़ी पर आमंत्रित करने का विरोध किया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *