नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा ने सीएम सुक्खू से की भेंट

नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा ने सीएम सुक्खू से की भेंट

हमारी पंचायत, शिमला

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें विधानसभा उप-चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के लोगों की जरूरतें और सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता है।

हरदीप सिंह बावा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कल्याणकारी नीतियों के कारण कांग्रेस को उपचुनावों में विजय हासिल हुई है। उन्होंने जीत और उप-चुनाव में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने खरीद-फरोख्त की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। लोगों के समर्थन ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें स्वच्छ सरकार और सुशासन चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *