न्यायमूर्ति राजीव शकधर बनें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति राजीव शकधर बनें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में दिलाई शपथ

हमारी पंचायत, शिमला
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा।

लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल इस अवसर पर उपस्थित थे।

इसके अलावा महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परिजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर का जन्म 19 अक्तूबर, 1962 को हुआ। उन्होंने बी.कॉम. (ऑनर्स), सी.ए., एल.एल.बी. की शिक्षा ग्रहण की और 19 नवंबर, 1987 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। सिविल और कॉर्पोरेट मामलों के विशेषज्ञ न्यायमूर्ति राजीव शकधर नेे सिविल, संवैधानिक, कराधान, श्रम, कंपनी, सेवा मामलों में सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत की।

उन्हें 11 अप्रैल, 2008 को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 अक्तूबर, 2011 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें 11 अप्रैल, 2016 को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया तथा पुनः 15 जनवरी, 2018 को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *