समीर रस्तोगी ने प्रोजेक्ट स्टाफ में भरा जोश

समीर रस्तोगी ने प्रोजेक्ट स्टाफ में भरा जोश

हमारी पंचायत, बंजार

हिमाचल प्रदेश वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने वन मंडल बंजार के तहत विभिन्न परिक्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रोजेक्ट के स्टाफ में खूब जोश भरा। परियोजना के कार्यों को तय समय पर निपटाने और बेहतरीन कार्य करने के टिप्स भी दिए।

समीर रस्तोगी इन दिनों आनी, बंजार और कुल्लू वन मंडल के दौरे पर हैं। जहां पर वह जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश वानिकी परियोजना के परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नन्द शर्मा भी उनके साथ दौरे पर हैं। मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने गत शनिवार को वन मंडल बंजार के तिरथन वन परिक्षेत्र के अंतर्गत हो रहे कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम वन विकास समिति के प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और वार्ड फेसिलिटेटर्स से संवाद किया। समीर रस्तोगी ने प्रत्येक व्यक्ति से समस्याएं पूछी और संबंधित वन अधिकारियों को समस्याओं का समाधान तुरंत करने के भी निर्देश दिए। रविवार को समीर रसतोगी की टीम वन मंडल बंजार के तलारा पहुंची, जहां उन्होंने पूर्व में हुए पौधरोपण का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नन्द शर्मा, वन मंडलाधिकारी बंजार मनोज कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ आकाश गुप्ता समेत वन विभाग और वानिकी परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *