माकपा, कांग्रेस और आप सहित रिटायर जज, आईएरएस, कालेज-यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी शामिल
हमारी पंचायत, शिमला
शिमला में संजौली मस्जिद को लेकर शुरु हुए विवाद को लेकर जहां हिंदू संगठन प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए माकपा और कई अन्य संगठन सद्भावना मार्च निकाल रहे हैं।

आज इस मार्च में माकपा नेताओं पूर्व विधायक राकेश सिंघा,पूर्व महापौर संजय चौहान, सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, आप नेता राकेश अजटा और कांग्रेस के भी कुछ नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा रिटायर आईएरएस, रिटायर जज, कालेज-यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी शामिल रहे।
शिमला के पूर्व महापौर संजय चौहान ने कहा कि हिमाचल शांति के लिए दुनियाभर में मशहूर है। किसी को भी यहां शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। हिमाचल में चल रहे मस्जिद के कथित अवैध निर्माण के आंदोलन को बीजेपी -आरएसएस ने हाईजेक कर लिया है।

प्रदेश का माहौल खराब किया जा रहा हैं। जिसका सीधा असर हिमाचल प्रदेश की टूरिज्म इंडस्ट्री व सेब सीजन पर पढ़ रहा है। देश का कोई भी नागरिक देश के किसी भी कोने में जाकर रोजी रोटी कमा सकता है।
सभी लोगों को एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए। प्रदेश में चल रहे तनावपूर्ण माहौल को दूर करने के लिए राजधानी शिमला में आज सद्भावना मार्च निकाला जा रहा है।

