उत्तराखंड का LCCMS पोर्टल बना देशभर में मिसाल, मिला स्वर्ण सम्मान

उत्तराखंड का LCCMS पोर्टल बना देशभर में मिसाल, मिला स्वर्ण सम्मान

हमारी पंचायत, देहरादून

देहरादून: उत्तराखंड के श्रम विभाग ने डिजिटल गवर्नेंस में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। SKOCH Group के राष्ट्रीय समारोह में राज्य के Labour Cess Collection Management System (LCCMS) को स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पी.सी. दुम्का ने प्राप्त किया। LCCMS पोर्टल के जरिए पंजीकरण, सेस कलेक्शन और लाभ वितरण की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन, पारदर्शी और तेज हो गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इससे कार्य में करीब 40% समय की बचत और शिकायत निवारण की गति दोगुनी हुई है।

पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को योजनाओं का लाभ सीधे और समय पर मिल रहा है, जिससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़े हैं। इसकी सफलता को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी इसे अन्य राज्यों के लिए मॉडल के रूप में अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

यह पहल पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में शुरू की गई थी, जिसे अब डिजिटल सुशासन के सफल उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *