मुख्यमंत्री आवास में लगाया गया सीता अशोक का पौधा

मुख्यमंत्री आवास में लगाया गया सीता अशोक का पौधा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

हमारी पंचायत, देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।’’

यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई तथा स्कूली बच्चों को कपड़े के थैले बांटे। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *