सीएम से मिले ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारी

हमारी पंचायत, देहरादून
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किये जाने के बाद अब धामी सरकार ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधानों को भी महीने के लिए प्रशासक नियुक्त कर सकती है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियो ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिलापंचायतों में अध्यक्षों को ही प्रशासन बनाये जाने की भांति ब्लाक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों को भी ब्लाकों एवं ग्राम सभाओं में प्रशासक के रूप में नामित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि हाल ही में।हरिद्वार को छोड़कर 12 जिला पंचायत इन निवर्तमान अध्यक्ष को ही।प्रशासक बना दिया। इस फैसले के बाद ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधान संगठन ने नाराजगी जाहिर की है।

मंगलवार को सीएम से इंदर रावत – ब्लॉक प्रमुख रामनगर, हरीश बिष्ट – ब्लॉक प्रमुख भीमताल, दर्शन दानु – ब्लॉक प्रमुख देवायल, महेन्द्र राणा – ब्लॉक प्रमुख पौड़ी, भास्कर सम्बल – प्रदेश ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रवि कन्याल ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग, दीपक भण्डारी ब्लॉक प्रमुख, गोविंद दानु ब्लॉक प्रमुख कपकोट, मठुरसिंह ब्लॉक प्रमुख कालसी, रणजीतसिंह ब्लॉक प्रमुख खटीमा ने अपनी बात रखी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *