दशहरे पर परेड ग्राउंड जीरो जोन

दशहरे पर परेड ग्राउंड जीरो जोन

देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, शोभायात्रा और मेले के लिए पार्किंग व वैकल्पिक रूट तय

हमारी पंचायत, देहरादून

परेड ग्राउंड में दशहरा पर्व के आयोजन को देखते हुए देहरादून पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। शोभायात्रा कालिका मंदिर से मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। पुलिस ने शहर में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के साथ पार्किंग और वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं।

कालिका मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

दशहरा शोभायात्रा श्री कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार और पलटन बाजार से गुजरेगी। इसके बाद राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शोभायात्रा और कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

विक्रम और मैजिक के रूट बदले
  • रूट नंबर 3: विक्रम और मैजिक वाहन कार्यक्रम समाप्त होने तक तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई व धर्मपुर की ओर जाएंगे।
  • रूट नंबर 5 और 8: इन रूटों के विक्रम वाहन रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
  • रूट नंबर 2: पंत रोड स्थित विक्रम स्टैंड से वाहन संचालित नहीं होंगे। इस रूट के विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए बदला रास्ता

कैंट-राजपुर रोड की बसें ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होंगी। ये बसें कनक चौक की ओर नहीं जाएंगी।

क्लेमेनटाउन से राजपुर रोड और कुठाल गेट जाने वाली बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड की ओर जाएंगी। वापसी में भी इसी मार्ग का इस्तेमाल होगा।

रायपुर, मालदेवता और सहस्रधारा रोड की बसें चूना भट्टा, रायपुर रोड से संचालित होंगी। ये सर्वे चौक पर यात्रियों को उतारकर वापस रायपुर रोड स्थित चूना भट्टा की ओर लौटेंगी।

इन स्थानों पर रहेंगे बैरियर

पुलिस ने बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, डुंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कॉन्वेंट तिराहा, ओरिएंट चौक, लैंसडाउन चौक, सर्वे चौक, होटल पैसिफिक तिराहा और मनोज क्लीनिक चौक पर बैरियर लगाने की व्यवस्था की है।

यहां करें वाहनों की पार्किंग

दशहरा कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए सामान्य पार्किंग की व्यवस्था रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, काबुल हाउस पार्किंग, नगर निगम पार्किंग और पुराने तहसील परिसर में की गई है।

वीआईपी और पासधारकों के वाहनों के लिए परेड ग्राउंड में मंच के पीछे, दून क्लब, टिन शेड स्मार्ट सिटी पार्किंग और प्रेस क्लब के पास पार्किंग निर्धारित की गई है।

शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वालों के लिए रूट
  • राजपुर रोड: ग्रेट वैल्यू तिराहे से दिलाराम चौक, बहल चौक, ग्लोब चौक, घंटाघर और दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग पहुंचें।
  • सहस्रधारा और रायपुर रोड: सहस्रधारा क्रॉसिंग से कर्जन रोड और सर्वे चौक होते हुए मंगला देवी या काबुल हाउस पार्किंग पहुंचें।
  • ईसी रोड और सुभाष रोड: आराघर चौक से द्वारिका स्टोर, क्रॉस रोड और बुद्धा चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग जाएं।
  • सहारनपुर रोड: प्रिंस चौक से तहसील चौक, दून चौक और बुद्धा चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पहुंचें।
  • चकराता रोड: बिंदाल चौक से घंटाघर और दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग जाएं।

एसपी ट्रैफिक जया बलूनी ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और संभव हो तो दोपहिया वाहनों से आने की अपील की है। उन्होंने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह भी दी। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

नोट: वाहन चालक घर से निकलने से पहले निर्धारित मार्ग और पार्किंग की जानकारी कर लें। यातायात व्यवस्था में मौके की स्थिति के अनुसार बदलाव संभव है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *