33 साल से कांग्रेस का सूखा नहीं तोड़ पाएं वीरेंद्र सिंह राठौर, लगातार चौथी हार
हमारी पंचायत, घरौंडा
भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करते हुए घरौंडा विधानसभा के इतिहास में हैट्रिक की है। वर्ष 1967 के बाद हरविंद्र कल्याण पहले ऐसे प्रत्याशी बन गए हैं जो लगातार तीसरी बार जीते हैं हालांकि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाली दूसरी पार्टी बन गई है, क्योंकि इससे पहले वर्ष 2000, 2005 व 2009 में लगातार इनेलो जीती लेकिन तीनों बार पार्टी ने अलग-अलग प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।

2014 में हरविंद्र कल्याण कल्याण ने व्यवस्था परिवर्तन की सोच पर घरौंडा में चुनाव लड़ा और विधानसभा की सभी आवश्ययकताओं के अनुरूप पार्टी के अलावा अपना घोषणापत्र जारी किया। 2019 में जनता को बताया कि उन्होंने जिन कामों का संकल्प लिया था उन्हें पूरा करने में कामयाब रहे। 2019 में जनता ने फिर विश्वास किया और 2024 में फिर जनता का मन जीतने में कामयाब हुए।
वहीं इस बार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पिछले 33 साल का सूखा तोड़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन इस बार भी कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह राठौर नहीं जीत पाए और लगातार चौथी बार हार का सामना करना पड़ा।
भले ही भाजपा के कल्याण ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करने में हैट्रिक दर्ज की है लेकिन जीत के अंतर में भी काफी असर पड़ा है। जहां वर्ष 2014 में कल्याण ने 17,883 वोटों के अंतर से और वर्ष 2019 में 17,402 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं वर्ष 2024 में यह अंतर मात्र 4531 पर रह गया है।
चुनाव परिणाम के बाद अपने समर्थकों के साथ करनाल से जीत का जश्न मानते हुए कल्याण फार्म पहुंचे। जहाँ परिवार सहित समर्थकों ने स्वागत किया।

घरौंडा विधानसभा से कब किस पार्टी का बना विधायक
वर्ष पार्टी विधायक:-
1967 कांग्रेस एम चंद, 1968 बीजेएस रणधीर सिंह, 1972 कांग्रेस रुलिया राम, 1977 जेपी रामपाल सिंह, 1982 कांग्रेस वेदपाल ढांडा, 1987 लोकदल पिरू राम, 1991 कांग्रेस रामपाल सिंह, 1996 भाजपा रमेश, 2000 इनेलो रमेश राणा, 2005 इनेलो रेखा राणा, 2009 इनेलो नरेंद्र सांगवान, 2014 भाजपा हरविंद्र कल्याण, 2019 भाजपा हरविंद्र कल्याण, 2024 भाजपा हरविंद्र कल्याण।