हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के नए अध्यक्ष

हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के नए अध्यक्ष

घरौंडा विधानसभा से लगा चुके हैं जीत की हैट्रिक

हमारी पंचायत, देहरादून

हरविंदर कल्याण ने हरियाणा विधानसभा के नए अध्यक्ष के रूप में आज शपथ ली है। तीन बार करनाल की घरौंडा विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हरविंदर कल्याण पूर्व सीएम मनोहर लाल के भी काफी करीबी रहे हैं। काफी दिन से ऐसी चर्चा थी कि उन्हें विधानसभा के स्पीकर का पद दिया जा सकता है। आइए जानते हैं उनके सियासी सफर के बारे में।

हरियाणा में 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज रखा गया है। करनाल के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरविंदर कल्याण हरविंदर कल्याण ने कुर्सी ग्रहण करते हुए अपना पदभार संभाल लिया है। हरविंदर कल्याण रोड समाज से आते हैं। नायब सैनी मंत्रिमंडल में रोड समाज से किसी भी विधायक को स्थान नहीं मिल पाया था। इसके बाद ऐसी संभावना था की हरविंदर कल्याण को ही स्पीकर बनाया जा सकता है।

हरविंदर कल्याण को अध्यक्ष बनाने के मुख्य कारण यह है कि वे करनाल की घरौंडा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर विधायक बने। कल्याण रोड समाज से आते हैं, मंत्रिमंडल में एक भी मंत्री रोड समाज से नहीं था, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें ये पद दिया जा सकता है।

एक कारण हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के खास और करीबी होने का भी हो सकता है। करनाल सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी खास रही है। इस सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी ने जीत हासिल की है।

57 साल के हरविंदर कल्याण ने सिविल इंजीनियरिंग की हुई है। उनके पिता चौधरी देवी सिंह ने चौधरी देवीलाल के साथ सक्रिय राजनीति की और चुनाव भी लड़े। हरविंदर कल्याण वर्ष 2014 व 2019 में भाजपा से विधायक रहे। कल्याण पर पार्टी नेतृत्व ने 2024 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भरोसा जताया, जिस पर वह खरे भी उतरे।

जब मनोहर लाल हरियाणा मुख्यमंत्री बने थे तब हरविंदर कल्याण को मंत्री बनाने की मांग उठी थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया था। इस बार भी कल्याण के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पिछले दो कार्यकाल में हरविंदर कल्याण की अनेक उपलब्धियां रही हैं।

क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू कराए। इनमें रिंग रोड, मेडिकल यूनिवर्सिटी और एनसीसी अकादमी प्रमुख है। भाजपा संगठन और प्रदेश के प्रमुख नेताओं से अच्छा समन्वय है और क्षेत्र में कोई विरोध या अंतर्विरोध नहीं है इसके अलावा मिलनसार स्वभाव, आम लोगों से नियमित संवाद, अच्छे वक्ता, कोई विवाद नहीं, घरौंडा क्षेत्र में अच्छी आबादी वाली रोड बिरादरी से हैं, जिसका अच्छा समर्थन हासिल है।

गौरतलब है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 90 में से 48 सीटें जीतकर विजयी परचम लहराया है। सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह तो पहले ही पंचकूला में पीएम की मौजूदगी में हो चुका है अब सबकी नजरें नए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष पर थीं। अब विधायक हरविंदर कल्याण को हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष और कृष्ण मिड्ढा को उप-अध्यक्ष चुन लिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *