तीन चरणों में होंगे मतदान, 128 पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं
हमारी पंचायत, शिमला
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेशभर में अब 70,224 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए कुल 86,725 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें 793 नामांकन पत्र जांच के दौरान निरस्त कर दिए गए, जबकि 15,708 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।
आयोग के मुताबिक कांगड़ा जिला सबसे ज्यादा चुनावी गतिविधियों वाला जिला बनकर उभरा है, जहां 17,643 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके बाद मंडी में 11,728 और शिमला में 6,118 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियों के लिहाज से छोटे जिले लाहौल-स्पीति में सबसे कम 425 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं। ऊना जिले में 4,755 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि पंचायत चुनाव के लिए मतदान तीन चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण 26 मई, दूसरा चरण 28 मई और तीसरा चरण 30 मई 2026 को आयोजित होगा। सभी मतदान सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक बैलेट पेपर और मतपेटियों के माध्यम से कराए जाएंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
आयोग ने बताया कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई को पूरी हुई, जबकि 12 और 13 मई को नामांकन पत्रों की जांच की गई। 15 मई को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।
इस बीच प्रदेश की 128 पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ है। सरकार की ओर से इन पंचायतों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 लाख रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उधर, राज्य की 51 शहरी निकायों में भी चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इनमें चार नगर निगम और 47 नगर परिषद तथा नगर पंचायतें शामिल हैं। 449 वार्डों में मतदान कराया जाएगा और सभी मतदान दल संबंधित केंद्रों तक पहुंच चुके हैं।


4d5sy5
I was just seeking this info for a while. After six hours of continuous Googleing, at last I got it in your website. I wonder what is the lack of Google strategy that do not rank this type of informative web sites in top of the list. Normally the top sites are full of garbage.
This site has a great community and the rewards are actually fair. I feel like I have a real chance here. Check out niowinwin.
The login process is super quick and the bonuses for new members are actually worth it. Love the vibe here at jilibet020login
[6063]r6r6: Login Resmi Situs Slot Gacor dan Casino Deposit Pulsa,r6r6 menyediakan akses login resmi untuk main baccarat online dan slot gacor. Download apk r6r6 sekarang untuk kemudahan transaksi deposit pulsa. Daftar yuk! visit: r6r6
Outstanding post, I think people should acquire a lot from this site its rattling user genial.
The daily rewards keep me coming back every single day. It is a great way to boost your balance while having fun. Visit logam88login for more.