सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट : कमलेश ठाकुर

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट : कमलेश ठाकुर

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने

शगुन दे रूप च देणे मिंजो वोट, सारियां समस्याएं होणीया हल

हमारी पंचायत देहरा

कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर लोगों से पहाड़ी में सीधा संवाद कर रही हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण जनता को उनका देसी अंदाज काफी भा रहा है। शनिवार को कमलेश ने भटोली फकोरियाँ, बंगोली, छबड़, झकलेहड़, बोंगता, बड़ा व बडूं में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए सारा मायका इक बराबर है। देहरे दी जनता विकास वास्ते वोट दे। मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना कनै कम कराणे। शगुन दे रूप च देणे मिंजो वोट मैं तुहाड़ियां सारियां समस्या हल करनियाँ।

Oplus_0

उन्होंने कहा कि देहरा की समस्याओं के बारे में मेरी रोजाना मुख्यमंत्री के साथ बात हो रही है। यहां के पूर्व निर्दलीय विधायक ने विकास पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया है। हर क्षेत्र में लोग ढेरों समस्याएं बता रहे हैं। सड़कें टूटी हैं, लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। लो वोल्टेज के कारण बिजली की बड़ी समस्या है। कई जगह पुल नहीं हैं। चंगर क्षेत्र के लोगों ने आज तक विकास देखा ही नहीं। मैं देहरे की ध्याण होने के नाते हर क्षेत्र का समान विकास करूंगा। मैं यहां राजनीति करने नहीं आई हूँ, मुझे जनता की समस्याओं का समाधान कर विकास करवाना है।

कमलेश ने कहा कि देहरा में विकास का बनवास 13 जुलाई को खत्म हो जाएगा। पूर्व विधायक अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते रहे। होशियार सिंह ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। जनता अब उनसे पूछ रही है कि 5 साल के लिए चुनकर भेजा था 14 महीने में ही इस्तीफा क्यों दिया।

पूर्व निर्दलीय विधायक को जवाब देते नहीं बन रहा कि इस्तीफा क्यों दिया। देहरा की जनता जागरूक है और विकास के लिए वोट देगी। मेरी सभी से विनती है कि अपनी ध्याण को अधिक से अधिक वोट दें ताकि ससुराल और पूरे प्रदेश में मान से सिर ऊंचा हो। मेरी ताकत देहरा की जनता बने, मैं विश्वास दिलाती हूं हर मंच पर आपकी आवाज बनूंगी। देहरा के लोगों कभी खुद को ठगा महसूस नहीं करेंगे, जैसा आज कर रहे हैं। अगले छह महीने में देहरा की सूरत बदल दी जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *