सुक्खू के मंत्रियों का बीजेपी पर हमला, 'अनुराग में क्यों नहीं दिखता परिवारवाद'

सुक्खू के मंत्रियों का बीजेपी पर हमला, ‘अनुराग में क्यों नहीं दिखता परिवारवाद’

हमारी पंचायत, शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित भाजपा के अन्य नेता आए दिन मीडिया में प्रदेश सरकार को गिराने का राग आलाप रहे हैं जो बेतुका और हास्यास्पद् है। सच्चाई यह है कि भाजपा नेता 4 जून को विधानसभा उप-चुनावों के नतीजे के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं।


शुक्रवार को शिमला से जारी एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने और स्वयं मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोकर बैठे हुए हैं जबकि उन्हें मालूम है कि प्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर और मजबूत है। कांग्रेस सरकार प्रदेश की प्रबुद्ध जनता की कसौटी पर खरी उतरी है और यही वजह है कि उप-चुनावों में कांग्रेस को चार सीटों पर विजय प्राप्त हुई। यही नहीं, तीन और विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उप-चुनाव में भी कांग्रेस भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी और पार्टी के विधायकों की संख्या 41 हो जाएगी। यह सब जानते हुए भी जयराम ठाकुर काल्पनिक दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और लोगांे को भ्रमित कर रहे हैं कि कांग्रेस के 15 विधायकों के उनके संपर्क में होने की बातें कर रहे हैं।


मंत्रियों ने कहा कि जहां तक मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के चुनाव लड़ने का सवाल है, तो मुख्यमंत्री स्वयं कह चुके हैं कि वह व्यक्तिगत रूप से इस पक्ष में नहीं थे लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अपने सर्वेक्षण के बाद उनकी धर्मपत्नी को ही सबसे सक्षम उम्मीदवार मानकर टिकट दिया है। राजीव बिंदल और अन्य भाजपा नेताओं को याद रखना चाहिए कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेेटे अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद बने हैं लेकिन उनको वहां परिवारवाद नहीं दिखता। सच्चाई यह है कि भाजपा को देहरा में अपनी करारी हार दिख रही है इसलिए बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतारू है।


रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर बचकाना सवाल उठा रहे हैं। वे भूल गए हैं कि जयराम सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 75 हजार करोड़ का कर्ज विरासत में देेकर प्रदेश को आर्थिक बदहाली की स्थिति में पहुंचा दिया। भाजपा सरकार के संरक्षण में खनन माफिया खूब फला-फूला और प्रदेश के राजस्व को करोड़ों रुपये की चपत लगाई। भर्तियों में धांधली कर युवाआंे के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया और विधानसभा चुनावों में लाभ लेने के लिए बिना बजट कई संस्थान खोल दिए। यही नहीं, जयराम सरकार ने किसानों व बागवानों को कीटनाशकों पर दी जाने वाली सब्सिडी भी बंद कर दी और उनके हितों को अनदेखा किया। इसी तरह, कर्मचारियों को भी प्रताड़ित किया गया और उनको मिलने वाले वित्तीय लाभों से भी वंचित रखा।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ कार्य करते हुए प्रदेश के सभी वर्गांे के कल्याण के लिए योजनाएं आरंभ की हैं। अपने चुनावी वायदे के अनुसार, 10 में से पांच गारंटियां पूरी कर दिखाई हैं जिनसे महिलाएं, कर्मचारी वर्ग, विद्यार्थी, युवा और किसान-बागवान लाभान्वित हुए हैं जबकि बाकी पांच गारंटियों को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *