उत्तरकाशी में तबाही, बादल फटा कइयों की मौत

उत्तरकाशी में तबाही, बादल फटा कइयों की मौत

बह गए गांव के गांव, चारों तरफ मची चीख पुकार
हमारी पंचायत, देहरादून

उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी के इस सैलाब में कई गांव के गांव प्रभावित हुए हैं।

पानी अपनी ओर आता देख लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी हैं। हादसे के बाद तबाही के कई वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आपदा कितनी बड़ी और विकराल है।

धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं।

हर्षिल में सेना के कैंप के पास तेलगाड़ नाला भी उफान पर आया। सेना का बेस कैंप और हेलीपैड तबाह। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया है।

बाढ़ ने निचले इलाके में भारी तबाही मचाई। यहां कई होटल और घर मलबे में दब गए और कई लोग लापता हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
हेल्पलाइन नंबर

  • 01374222126
  • 222722
  • 9456556431

3 Comments

  1. I have been chasing platforms that actually reward their loyal players and this one delivers every single time. The payout speed is incredible and the game variety keeps things fresh. I feel genuinely valued every time I log in which is a rare find these days bwinnersbet

  2. Lately I have been searching for a reliable spot to unwind after work and I finally found my new favorite lounge. The game library is massive and the customer support team actually listens to what players need. Every weekend I look forward to spinning the reels and chasing those bonus rounds. If you want a trustworthy place that values its community above all else you really need to check out aucrownplaycasino

  3. This place has completely changed how I enjoy my free time. The game selection is massive and every title runs without a single glitch on my phone. I also love how they listen to player feedback and add new features regularly. It truly feels like a community built around trust and fun. bd399bdt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *