कांग्रेस कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूबे और खूब आतिशबाजी की
हमारी पंचायत, देहरादून
उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में कांग्रेस के मास्टरस्ट्रोक से बीजेपी को देहरादून में बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए किसान आंदोलन का चेहरा रहे किसान नेता ताजेंद्र सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर पर दांव खेला था।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में देहरादून जिला पंचायत में कांग्रेस ने कब्जा जमाया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर ने मधु चौहान को 17 वोट लेकर बाजी मारी हराया जबकि उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह ने 18 वोट पाकर जीत दर्ज की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की। इस जीत से कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है, कांग्रेस कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूब गए और खूब आतिशबाजी की।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने भाजपा की मधु चौहान को हराया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अभिषेक सिंह ने भाजपा के बीर सिंह चौहान को शिकस्त दी। मधु चौहान विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी हैं और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। अभिषेक कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे हैं।
हालाँकि उत्तराखंड के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओग अग्रसर हो रही है। पार्टी ने अभी तक 7 जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर जीत हासिल कर ली है।