नवनियुक्त सांसद सुरेश कश्यप, डॉ राजीव भारद्वाज, कंगना रानाउत एवं अनुराग ठाकुर ने भी दी शुभकामनाएं।
हमारी पंचायत, शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को केंद्र मंत्री के रूप में शपथ लेने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ सिकंदर कुमार, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, त्रिलोक जमवाल, संदीपनी भारद्वाज, विनोद कुमार, जनक राज ने बधाई दी।
इसके अलावा हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, सूरत नेगी, वीरेंद्र कश्यप, लखविंदर राणा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर शर्मा, लोकिंदर कुमार, दीपराज कपूर, दिलीप ठाकुर ने बधाई दी।

गौरतलब है कि जगत प्रकाश नड्डा ने 1978 में एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति शुरू की। इसके बाद 1991 से 1994 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा भी 1988 से 1999 तक एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव रहीं ।
2014 में मोदी सरकार में मंत्री बनने से पहले वह नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अध्यक्ष रहते पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। 2012 और 2018 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा। वे पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये थे और 1994 से लेकर 1998 तक राज्य विधानसभा में पार्टी के नेता रहे।
इसके बाद वे दुबारा 1998 में फिर विधायक चुने गये, इस बार उन्हें स्वास्थ्य और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया। 2007 में उन्हें फिर से चुनाव जीतने का अवसर मिला और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में उन्हें वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नालॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया।
20 जनवरी 2020 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सितम्बर 2022 में जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ाकर 2024 तक कर दिया गया हैं। नड्डा वर्तमान में गुजरात से राज्यसभा सांसद है।

