ठाकुर राम लाल ने रखी प्रदेश के विकास की मजबूत नींव: रोहित ठाकुर

ठाकुर राम लाल ने रखी प्रदेश के विकास की मजबूत नींव: रोहित ठाकुर

हमारी पंचायत, जुब्बल 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर राम लाल ने कठिन परिस्थितियों के दौर में जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र का नेतृत्व कर विकास की मजबूत नींव प्रदान की है। ठाकुर राम लाल ने बागवानी की दृष्टि से भी क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहित किया, जिसकी बदौलत आज जुब्बल-नावर-कोटखाई में सबसे सम्पन्न गांव विराजमान हैं।

रोहित ठाकुर शनिवार को स्व. ठाकुर राम लाल की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जुब्बल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम लाल ने इस विधानसभा क्षेत्र का नौ मर्तबा नेतृत्व किया, जिसमें से वह राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री भी रहे हैं।शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि किसान एवं आम परिवार से निकला व्यक्ति सर्वोच्च पद पर आसीन हुआ।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर राम लाल द्वारा दिखाए गए रास्ते पर आज कार्य किया जा रहा है ताकि इस विधानसभा क्षेत्र को विकास का नया स्वरूप प्रदान किया जा सके।उन्होंने कहा कि स्व. ठाकुर राम लाल जी के दिखाए गए रास्ते पर हम सभी को आगे चलना है ताकि इस विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज यहां ठाकुर राम लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी मूर्ति लगाने की मांग रखी गई है और इस विषय पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू से आवश्यक रूप से बात की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ठाकुर राम लाल की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, अध्यक्ष हिमफैड भीम सिंह झौटा, जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 Comment

  1. Hey there, I appreciate you posting great content covering that topic with full attention to details and providing updated data. I believe it is my turn to give back, check out my website 46N for additional resources about Cosmetics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *