जिलाधिकारी ने कुल 35 शिकायतों पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट आदेश
हमारी पंचायत, चम्पावत
जनता मिलन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इस दौरान पेयजल, विद्युत, सड़क, कृषि और पशुपालन से संबंधित 35 मामले आए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों पर जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों में एक शिकायत का त्वरित समाधान किया गया। शिकायत मानेश्वर-मझेड़ा मोटर मार्ग के निर्माण में आ रही बाधा से संबंधित थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर, लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.) लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल और वन विभाग के रेंजर ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल ने मानेश्वर-मझेड़ा मोटर मार्ग के किमी 01 से खेतीगाड़ तक के रास्ते का जायजा लिया। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण और दोनों पक्ष मौजूद रहे। निरीक्षण में पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा सड़क के रास्ते में पड़ने वाली वर्ग-4 की भूमि को अपनी बताकर बार-बार विवाद किया जा रहा था, जिससे सड़क निर्माण बाधित हो रहा था।

उप जिलाधिकारी और अधिकारियों ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया। आपसी सहमति से विवाद का समाधान हो गया है, जिससे अब सड़क निर्माण का कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सकेगा। पंचायत प्रधान रमेश पांडेय पंचायत प्रधान रमेश पांडेय ने कहा कि इस सड़क पर विवाद 2006 से चल रहा था, अब इस समस्या का संधान होने से क्षेत्र के सभी लोगों को लाभ मिलेगा। पंचायत प्रधान सहित सभी ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Alright, so I gave N188casino a shot the other day. Honestly, it’s got a decent selection of games. Nothing crazy, but enough to keep things interesting for a bit. It’s easy enough to navigate too. Check it out at n188casino if you’re looking for something new.
Been messing around with the VPbetapk lately for sports betting. Pretty solid odds, and the app is straightforward. Didn’t have any issues placing bets or withdrawing winnings. Definitely worth checking out if you’re into sports gambling! Give it a go at vpbetapk.
I had a pretty solid experience at IC79win. The games seem to be well-optimized, and I didn’t encounter any glitches or slowdowns. It is user friendly and easy to get started. Take a look at what they have to offer at ic79win.