हमारी पंचायत, देहरादून
प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। गर्मी से होने वाली बीमारियों और हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए सभी जिलों को विशेष स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत प्रत्येक जिला चिकित्सालय और प्रमुख चिकित्सा इकाइयों में “हीट स्ट्रोक रूम” स्थापित किए जाएंगे, ताकि प्रभावित मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि सभी चिकित्सा इकाइयों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हीट स्ट्रोक रूम में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस घोल, जरूरी दवाइयां और वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी गर्मी से संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से बढ़ते तापमान की चेतावनी को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत जिलों में पोस्टर, पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री भेजी गई है।
स्वास्थ्य विभाग लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दे रहा है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है।


6jf1pl
Does your blog have a contact page? I’m having trouble
locating it but, I’d like to send you an e-mail. I’ve
got some suggestions for your blog you might be interested in hearing.
Either way, great website and I look forward to seeing it grow over time.
This internet site is my breathing in, very wonderful style and design and perfect content material.