चकराता में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा

चकराता में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा

उत्तराखंड न्याय यात्रा के दौरान त्यूनी में विधायक प्रीतम सिंह के सामने विभिन्न गांवों के कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

हमारी पंचायत, त्यूनी/चकराता

चकराता विधानसभा क्षेत्र के त्यूनी में आयोजित ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस को मजबूती मिली। विभिन्न गांवों के कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए लोगों की भागीदारी रही। पार्टी में शामिल होने वालों में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

उत्तराखंड न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस ने क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए लोगों से संवाद किया। इस दौरान विभिन्न गांवों के लोगों ने कांग्रेस से जुड़कर पार्टी की गतिविधियों में भागीदारी करने का निर्णय लिया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रडू, मजोर, फेडिज, डेरसा, सैंज अटाल, मैन्द्रथ, किस्टूड, काण्डा, छजाड़, कूणा, चौसाल, जिटाड, निनुस, टियूटाड, छूनरा, सिलवाडा, भंद्रोली, डागूठा, ऐठान, कैराड, प्यूनल, चांजोई, बागी, पेनुवा, अमराड़ और रायगी सहित विभिन्न गांवों के लोग शामिल रहे।

पार्टी में शामिल होने वालों में रडू गांव से सैन सिंह राणा और राजेन्द्र सिंह रावत, मजोर से चतर सिंह राणा, धर्म सिंह और पृथ्वी सिंह तथा फेडिज से मनोज गौड़, केतू राम, अनिल, पाचीया और अमन शामिल हैं। डेरसा से नैपाल सिंह, सैंज अटाल से अमित शर्मा, मैन्द्रथ से पं. अभिराम जोशी, किस्टूड से यशपाल सिंह चौहान और जोगेन्द्र सिंह चौहान तथा काण्डा से रतन सिंह राणा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

छजाड़ से सिताराम चौहान, सिया राम चौहान और पूरण सिंह चौहान, कूणा से पाती राम तथा चौसाल से भगत सिंह राणा भी कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं, जिटाड के ग्राम प्रधान रमेश कुमार और निनुस की ग्राम प्रधान हीना जोशी ने भी पार्टी की सदस्यता ली। टियूटाड से कुंअर सिंह चौहान, छूनरा से सैन सिंह तथा सिलवाडा से चमन, गणेश और रोहित ने कांग्रेस का दामन थामा।

भंद्रोली से कृपाल सिंह नेगी और डागूठा से गंभीर ठाकुर भी पार्टी में शामिल हुए। ऐठान गांव से रमेश चौहान, प्रदीप चौहान और देवेश चौहान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डागूठा से नरेश राठौर, विजेंद्र और पनेश तोमर ने भी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया। कैराड से हुकम सिंह रावत और प्यूनल से सुरेश सिंह कांग्रेस में शामिल हुए।

चांजोई से गुलाबदत्त उनियाल, महेश, नागेंद्र, नरेश और देवेन्द्र ने सदस्यता ग्रहण की। निनुस से कमलेश जोशी, जयसिंह, प्रियांशु, मोतीराम, कमियां, सेरिया, तेजपाल और विनोद जोशी सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त जगदीश जोशी, सुमित जोशी और जयपाल सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

बागी से बाबू राम जोशी, पेनुवा से गुलाब सिंह तथा अमराड़ से कमना और सुनील सिंह भारती कांग्रेस में शामिल हुए। सैंज अटाल से भवान सिंह राणा और रायगी से गौरव ने भी पार्टी का दामन थामा। बागी गांव से रवीन्द्र, हरि सिंह और भुवानू ने सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा रणत सिंह राणा, बाबू राम जोशी और किस्टूड से इंदर सिंह भी कांग्रेस में शामिल हुए।

उत्तराखंड न्याय यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों से लोगों के कांग्रेस से जुड़ने को चकराता विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *