चंपावत में 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

चंपावत में 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल


नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल समेत नेताओं ने ली सदस्यता

हमारी पंचायत, देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्वाचन जनपद चंपावत में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक ही स्थान से बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, विशेषकर युवाओं का भाजपा के विचारों और सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ना उसकी बढ़ती स्वीकार्यता को बताता है।

भाजपा में शामिल होने वालों में चंपावत नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। पार्टी की ओर से इसे स्थानीय स्तर पर संगठन के विस्तार और जनप्रतिनिधियों के जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *