सेना, प्रशासन, राजनीति और न्यायपालिका से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में साझा किए संस्मरण
हमारी पंचायत, देहरादून
पूर्व राज्यपाल एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मदन मोहन लखेड़ा की स्मृति में शुक्रवार को देहरादून के टाउन हॉल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें सेना, राजनीति, न्यायपालिका, प्रशासन, पत्रकारिता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना से हुई। इसके बाद परिजनों, पूर्व सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल लखेड़ा एक उत्कृष्ट सैनिक, कुशल प्रशासक और उच्च नैतिक मूल्यों वाले व्यक्तित्व थे।
उन्होंने भारतीय सेना में उल्लेखनीय सेवाएं दीं और बाद में मिजोरम के राज्यपाल तथा पुडुचेरी एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के रूप में संवैधानिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके सैन्य नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

श्रद्धांजलि संदेश ओम बिरला, सोनिया गांधी, पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल विश्वनाथ शर्मा, मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन तथा मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने भेजे। अंडमान-निकोबार में उनके कार्यकाल के दौरान मुख्य सचिव रहे डी.एस. नेगी ने भी शोक संदेश प्रेषित किया। इसके अलावा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने डाक, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में अलका कुकरेती ने स्वागत भाषण दिया। पत्रकार उमाकांत लखेड़ा, उनकी पुत्रियां अर्चना पब्बाराजू और डॉ. अनुपमा लखेड़ा, कर्नल गौरव सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मिजोरम के महाधिवक्ता बिस्वजीत देब, वरिष्ठ अधिवक्ता बी.पी. नौटियाल, कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के अध्यक्ष प्रवीण दावर, कर्नल डी.बी. थापा, पत्रकार हरीश चंद्र लखेड़ा, कैप्टन एस. रवि तथा उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने अपने संस्मरण साझा किए।
लेफ्टिनेंट जनरल लखेड़ा के पौत्र डॉ. अतुल्य आनंद ने नाती-पोतों की ओर से श्रद्धांजलि संदेश पढ़ा। श्रद्धांजलि सभा में लेफ्टिनेंट जनरल टी.पी.एस. रावत, लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर नेगी, मेजर जनरल एम.एल. असवाल, मेजर जनरल ओ.पी. सोनी, पूर्व डीआईजी दिनेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सभा के अंत में वक्ताओं ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल मदन मोहन लखेड़ा का राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और निस्वार्थ सेवा का आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।


Heya i am for the first time here. I came across this board and I in finding It really helpful & it helped me out a lot. I am hoping to offer one thing again and aid others such as you aided me.
Great community and even better rewards. It feels like a place where players are actually valued. Cheers to brmm33!
The app is a total game changer. Being able to login and play on the go is exactly what I needed. Huge shoutout to win678loginapp
Really sleek design and very user friendly. I can access my account in seconds without any hassle. phplusloginapp is simply the best.
The winning streaks here are insane! I had a great run last night and the withdrawal was lightning fast. phww777 is the real deal.
I was looking for a reliable link and this one works perfectly. The site loads fast and the games are top-notch. Great experience overall with 7sjililink
The mobile version works perfectly which is great because I usually play on the go. Super convenient php365ph
Downloading the app was a game changer. Now I can play whenever I have a few minutes of free time. Total convenience with g777betappapk
The app is super responsive and doesn’t lag at all. It makes gaming so much easier on the go. Highly recommend downloading betjiliapk
It’s really a nice and helpful piece of information. I am satisfied that you just shared this useful information with us. Please keep us up to date like this. Thanks for sharing.