कूर्मांचल परिषद नथनपुर ने लगाए 200 पौधे, चला स्वच्छता अभियान
हमारी पंचायत, देहरादून
हरेला पर्व के अवसर पर कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, शाखा नथनपुर ने लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस अभियान के तहत लगभग 200 पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों, समाजसेवियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया। पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इसके साथ ही लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।
अभियान में शाखा की अध्यक्षा शर्मिष्ठा कफलिया, सचिव कुबेर सिंह तरागी, कोषाध्यक्ष पुष्पा भाकुनी, शशि जोशी, सीएसआईआर–भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (CSIR-IIP) के डॉ. अनिल चंद्र कोठारी, अंशुमान सेमवाल, लकी सती, विनोद बरमोला तथा हिमालयन लीफ के समाजसेवी हरीश सनवाल सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। बढ़ते पर्यावरणीय संकट और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की आवश्यकता बन गया है। ऐसे अभियान समाज में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
परिषद ने सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सहभागिता को और अधिक बढ़ाया जा सके।


Really appreciate the customer support here. They helped me out quickly. Great vibes at phjili49!
Howdy! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be okay. I’m definitely enjoying your blog and look forward to new posts.
The registration process was a breeze and I was able to start playing within minutes. Great for newcomers who want a quick start at okfunphsignup.
I’ve tried a few sites lately but this one is definitely the smoothest. The login process is quick and the games load without any lag. Highly recommend amara16login for anyone looking for a reliable spot.
Finally found a platform that actually pays out on time. The interface is very user-friendly and perfect for daily gaming. Highly recommend ph8k8o
Everything is just so seamless here. I appreciate the transparency and the easy navigation. Go check bdap999 out.