नौकरी नहीं तो जला देंगे डिग्रियां

नौकरी नहीं तो जला देंगे डिग्रियां

विधानसभा के बाहर बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का प्रदर्शन,पुलिस के साथ धक्का मुक्की
हमारी पंचायत, शिमला

पिछले 7 वर्षों से नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे शिक्षकों को पुलिस के द्वारा बेरीकेट्स लगाकर चौड़ा मैदान में रोक दिया। जिससे शिक्षकों की पुलिस के साथ हल्की धक्का मुक्की भी हुई। शारीरिक शिक्षक रिक्त पड़े 870 पदों को भरने की मांग कर रहे हैं।

पिछले एक माह से शारीरिक शिक्षकों के रिक्त और स्वीकृत पद प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों से भरे जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने बुधवार को चौड़ा मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा के बाहर चौड़ा मैदान में पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग को पार करने का प्रयास किया।

उन्हें रोकते समय पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और धक्का-मुक्की हुई। इसमें युवा बेरोजगार शारीरिक संघ की तीन महिला पदाधिकारी रमा, श्रेया और समीक्षा के अलावा कुछ अन्य को चोटें आई हैं। प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि वे सात वर्षों से भर्ती की मांग कर रहे हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को सीएम से मिलने से रोका जा रहा हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *