भीमताल क्षेत्र पंचायत बैठक में उठे सड़क, शिक्षा और पानी के मुद्दे

भीमताल क्षेत्र पंचायत बैठक में उठे सड़क, शिक्षा और पानी के मुद्दे

विद्यालयों के उच्चीकरण, सड़कों के डामरीकरण और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
हमारी पंचायत, नैनीताल

नैनीताल जिले के भीमताल विकासखंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने की। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों और समस्याओं को विस्तार से रखा तथा अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक के दौरान सूर्यागांव के ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने गांव के विद्यालय के उच्चीकरण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों की संख्या और उनकी शैक्षणिक प्रगति को देखते हुए इसे उच्चीकृत किया जाना जरूरी है। इस पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि सूर्यागांव की शिक्षिका लक्ष्मी काला के प्रयासों से विद्यालय के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

बैठक में मौजूद अरविंद कुमार पांडे ने शिक्षिका लक्ष्मी काला के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करने की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने विद्यालय के उच्चीकरण के प्रस्ताव पर भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दे भी उठाए गए। प्रधान पंकज उप्रेती ने क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग रखी। वहीं रोखड़ के ग्राम प्रधान ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने का सुझाव दिया। इस पर सीडीओ ने जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा पंद्रह दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में ग्रामीण सड़कों की स्थिति भी प्रमुख मुद्दा रही। ग्राम प्रधान ममता दुम्का ने खैरोला मोटर मार्ग पर डामरीकरण कराने की मांग की, जबकि प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने मलुवाताल क्षेत्र में सड़क निर्माण की आवश्यकता बताई। अलचौना की प्रधान ने ताड़ा-आलचौना और चांफी-पांडेछोड़ मार्गों पर डामरीकरण कराने का मुद्दा उठाया। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि संबंधित सड़कों के डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा भीमताल क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी समस्याएं भी बैठक में सामने आईं। प्रधान जितेंद्र चनौतिया ने भीमताल में सड़क किनारे बने अवैध बोट स्टैंड हटाने और नावों के लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। वहीं बीडीसी सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने खैरोला-खड़की बाईपास मार्ग के निर्माण की आवश्यकता बताई, ताकि क्षेत्र में यातायात सुचारु हो सके।

बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा हुई। कई ग्राम प्रधानों ने बताया कि योजना के तहत निर्माण कार्य अभी तक अधूरे हैं और कई गांवों में पानी की आपूर्ति भी नियमित नहीं हो पा रही है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गर्मियों के मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।

बैठक के अंत में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाकर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बेला तोलिया, नवाजिश खलीक, एपीडी चंदा फर्त्याल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

3 Comments

  1. I really love how smooth the interface is here. Had a great run last night and the payout was super fast. Definitely my new favorite spot! idlaga88

  2. I am absolutely loving the variety of games here! The graphics are top-notch and the payouts feel fair. It is my new favorite spot to unwind after work. Highly recommend inyoyoslots to all slot fans.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *