पंचायत चुनाव पर लग सकता है चारधाम यात्रा का ब्रेक

हिमाचल में पंचायत चुनाव का ऐलान

26 से 30 मई तक तीन चरणों में मतदान

हमारी पंचायत, देहरादून

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश की 3,754 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

राज्य निर्वाचन अधिकारी अनिल खाची ने बताया कि पहले चरण का मतदान 26 मई, दूसरे चरण का 28 मई और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 30 मई को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम के तहत उम्मीदवार 7, 8 और 11 मई को नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 मई तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 15 मई को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

प्रदेश में प्रधान और उपप्रधान के 3,754-3,754 पदों के अलावा 21,654 वार्ड सदस्य, 1,769 पंचायत समिति सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्य पदों के लिए चुनाव होंगे। इस तरह कुल 31,182 पदों पर मतदान कराया जाएगा। कुल्लू जिले की चार पंचायतों को छोड़कर प्रदेश की लगभग सभी पंचायतों में चुनाव होंगे।

राज्य में महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए भी बड़ी संख्या में सीटें आरक्षित की गई हैं। पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 15 हजार से अधिक पद आरक्षित रखे गए हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार हिमाचल में कुल मतदाताओं की संख्या 50 लाख से अधिक है। इनमें पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। पंचायत चुनावों के लिए प्रदेशभर में 21 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लाहौल-स्पीति के काजा क्षेत्र में 4,587 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र सबसे ऊंचा केंद्र होगा।

सरकार ने मतदान वाले दिनों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का भी फैसला लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

5 Comments

  1. Super impressed with the game variety here. Everything loads quickly and I haven’t had any lag issues. Check out vnnk8812 if you want a great gaming experience.

  2. If you love slots then this is the place to be. The variety is insane and the loading times are very short. Big shoutout to 50jilislot for the awesome vibes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *