धामी ने दी विकास को नई ऊर्जा

धामी ने दी विकास को नई ऊर्जा

सड़क, मंदिर और सौर परियोजनाओं को करोड़ों की मंजूरी

हमारी पंचायत, देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा परियोजनाओं तथा आपदा राहत से जुड़े कार्यों के लिए ₹42 करोड़ से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही जनसुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ की धारचूला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बौन में श्री हयॉ गुरुदेव एवं गैरेंग मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा चहारदीवारी निर्माण के लिए ₹85 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं सल्ट विधानसभा क्षेत्र में कुलान्टेश्वर महादेव मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ₹50.08 लाख मंजूर किए गए हैं।

हरिद्वार जनपद की पिरान कलियर विधानसभा के मेवड़ नागड़ स्थित श्मशान घाट में बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु ₹16.49 लाख की स्वीकृति दी गई है। वहीं देहरादून जनपद के दैवीय आपदा प्रभावित ग्राम मझाड़ा और कार्लीगाड़ के 14 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के भवनों में रखने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से छह माह तक प्रतिमाह ₹4,000 की दर से कुल ₹3.36 लाख की सहायता स्वीकृत की गई है।

उधमसिंहनगर जनपद की किच्छा विधानसभा में नगला-लालपुर मोटर मार्ग से इंदरपुर (अम्बेडकर कॉलोनी) तक सड़क के प्रीमिक्स कार्पेट द्वारा पुनर्निर्माण के लिए ₹85.49 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ जनपद के विकासखंड धारचूला स्थित आदि कैलाश मंदिर में बाह्य मार्ग और अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण हेतु ₹3.28 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने शासकीय भवनों पर 5.5 मेगावाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए ₹35.24 करोड़ की स्वीकृति दी है, जिसके तहत प्रथम किस्त के रूप में ₹14.10 करोड़ जारी किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त विभिन्न जनपदों के सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट और सोलर हाईमास्ट संयंत्रों की स्थापना के लिए ₹38 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹15.20 करोड़ तथा उरेडा के माध्यम से शासकीय भवनों पर सोलर वाटर हीटर संयंत्र स्थापित करने के लिए ₹6.76 करोड़ की स्वीकृति के तहत प्रथम किस्त में ₹2.70 करोड़ जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टनकपुर और बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए ₹4.38 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से सड़क संपर्क बेहतर होगा, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुविधाएं बढ़ेंगी, अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और आम जनता को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा।

4 Comments

  1. Wow that was odd. I just wrote an incredibly long comment but after I clicked submit my comment didn’t show up. Grrrr… well I’m not writing all that over again. Regardless, just wanted to say excellent blog!

  2. The stability of the site is top notch. I haven’t encountered any glitches so far which is a rare find. Keeping my account at mm33login for sure.

  3. Honestly the best gaming experience I’ve had in a while. The graphics are crisp and the winning streaks have been amazing lately. 7888wingame is definitely my new go-to site.

  4. [7803]khozkutop6b Login | Trusted Online Slot Malaysia APK,khozkutop6b is your gateway to a trusted online slot Malaysia experience. Enjoy easy casino deposit via touch n go and get the APK download. Join now! visit: khozkutop6b

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *