हमारी पंचायत, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने नड्डा का राज्य में स्वागत करते हुए उनके उत्तराखंड प्रवास को महत्वपूर्ण बताया। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री नड्डा के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री नड्डा के बीच राज्य के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। नड्डा के उत्तराखंड दौरे को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Had some trouble with other sites but logging in here was a breeze. The connection is stable and the games are top notch. Try sampan303login
A very professional layout and the registration was a breeze. It is nice to find a platform that respects the users time. I am sticking with 365phlogin.