वार्ता के जरिए समाधान की कोशिश, अफवाहों से बचने की अपील
हमारी पंचायत, देहरादून
पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर उत्पन्न परिस्थितियों के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड की पांवटा साहिब सीमा पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे। प्रशासन और पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाते हुए पूरे क्षेत्र में व्यापक निगरानी और सतर्कता बनाए रखी। वहीं, प्रशासन और निहंग समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता जारी रहने से स्थिति सामान्य बनाए रखने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल स्वयं पांवटा साहिब सीमा पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस, पीएसी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
सीमा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है तथा प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गों पर भी पुलिस बल की प्रभावी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौती को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
इसी बीच प्रशासन ने संवाद का रास्ता अपनाते हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब में निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता जारी रखी है। अधिकारियों के अनुसार बातचीत सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रही है तथा सभी पक्ष शांति बनाए रखने के पक्षधर हैं। प्रशासन का मानना है कि आपसी विश्वास और संवाद के माध्यम से स्थिति का स्थायी एवं शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा प्रशासन एवं पुलिस प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सीमा क्षेत्र सहित सभी संभावित प्रवेश मार्गों पर प्रभावी नाकेबंदी की गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें। साथ ही सभी से शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है। प्रशासन का कहना है कि सतर्कता, संवाद और समन्वय के माध्यम से सीमा क्षेत्र में हालात पूरी तरह सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


b4deij
Sweet blog! I found it while searching on Yahoo News. Do you have any tips on how to get listed in Yahoo News? I’ve been trying for a while but I never seem to get there! Appreciate it
Honestly, this site is so easy to navigate. I had a smooth experience logging in and the games load super fast. Definitely my go-to now! jili31login
Best place to spend some free time. The payouts are consistent and the games are always updated. Love using ph168jili on my breaks.
Hi, Neat post. There’s a problem with your website in internet explorer, would test this… IE still is the market leader and a large portion of people will miss your excellent writing because of this problem.
I love the rewards system on this platform. It keeps things exciting and motivating. I am really enjoying my time at 777acom.
I love reading and I conceive this website got some really utilitarian stuff on it! .
whoah this blog is fantastic i really like reading your posts. Keep up the great paintings! You already know, many individuals are hunting round for this info, you could aid them greatly.