जाड़ून पंचायत में धड़की स्वस्थ दिलों की उम्मीद

जाड़ून पंचायत में धड़की स्वस्थ दिलों की उम्मीद

प्लान फाउंडेशन के हैप्पी हार्ट मिशन के तहत 97 ग्रामीणों की निःशुल्क हृदय जांच

हमारी पंचायत, नारकंडा/शिमला

ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विकास खंड नारकंडा की ग्राम पंचायत जाड़ून में ‘हैप्पी हार्ट मिशन’ के तहत निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। प्लान फाउंडेशन और ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 97 ग्रामीणों की हृदय संबंधी जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों का रक्तचाप, ईसीजी और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। साथ ही हृदय रोगों के शुरुआती लक्षण, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।

ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्लान फाउंडेशन के सहयोग से भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को समय रहते गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार संबंधी सलाह मिल सके।

प्लान फाउंडेशन के जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘हैप्पी हार्ट मिशन’ का उद्देश्य लोगों में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शुरुआती स्तर पर बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना है।

ग्राम पंचायत जाड़ून की प्रधान सुनीता राजटा और उपप्रधान विजयआनंद राजटा ने दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और हृदय रोगों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

3 Comments

  1. Really loving the slot variety here. I hit a decent win yesterday and the withdrawal process was a breeze. jilijiliph is my new go-to for daily fun.

  2. It is perfect time to make a few plans for the longer term and it is time to be happy. I’ve read this post and if I may just I want to suggest you few interesting things or tips. Perhaps you could write subsequent articles regarding this article. I wish to learn more issues approximately it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *