विमल बहुगुणा को लाइफ टाइम अचीवमेंट, प्रीतम भरतवाण को लीजेंड्री सिंगर अवार्ड
हमारी पंचायत, देहरादून
उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करने वाले यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2026 के नामांकनों की घोषणा कर दी गई है। पुरस्कार समारोह आगामी 30 अगस्त को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। शनिवार को देहरादून में यंग उत्तराखंड संस्था की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म एवं संगीत की विभिन्न श्रेणियों के नामांकनों के साथ समारोह की रूपरेखा और इस वर्ष दिए जाने वाले विशेष सम्मानों की जानकारी दी गई।

इस वर्ष यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड उत्तराखंड के वयोवृद्ध अभिनेता विमल बहुगुणा को प्रदान किया जाएगा। वहीं, लोकगायन और जागर गायन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को गोपाल बाबू गोस्वामी लिजेंड्री सिंगर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के अनुसार नामांकन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए फिल्म और संगीत की अलग-अलग श्रेणियों में विशेषज्ञ निर्णायक मंडल गठित किए गए हैं। फिल्म श्रेणी की ज्यूरी में रंगकर्मी एवं अभिनेत्री चंद्रा बिष्ट, पूर्व निदेशक एफटीआईआई पुणे भूपेन्द्र कैंथोला, फिल्म निर्माता-निर्देशक मनोज चंदोला, लेखक-निर्देशक एवं फिल्म समीक्षक जयप्रकाश पंवार ‘जेपी’, जगत किशोर गैरोला, राहुल सिंह बोरा तथा पत्रकार एवं लेखक मनु पंवार शामिल हैं।
संगीत श्रेणी के निर्णायक मंडल में लोकगायिका सुनीता भट्ट (बेलवाल), लोकगायक एवं संगीतकार वीरेन्द्र नेगी ‘राही’, लोकगायक एवं संगीतकार आलोक मलासी, गायक एवं रंगकर्मी पदमेन्द्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी चारू तिवारी तथा वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, संपादक एवं सांस्कृतिक शोधकर्ता मनोज इष्टवाल शामिल हैं।

फिल्म श्रेणी में इन नामांकनों पर नजर
फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए शुभम सेमवाल (खोली का गणेश), सुनील सिंह (रैबार), मोहित घिल्डियाल (निखण्यां जोग), मनीष डिमिरी (द्वी होला जब साथ) और हेमंत पाण्डेय (बौल्या काका) नामांकित हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में सुरुचि सकलानी, करिश्मा शाह और कल्याणी गंगोला को नामांकन मिला है।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक के लिए अनिनाश ध्यानी (खोली का गणेश), सिद्धार्थ शर्मा (घपरोल), रवि दीप (द्वी होला जब साथ), शिशिर उनियाल (रैबार) और देबू रावत (निखण्यां जोग) नामांकित हैं। वहीं सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में घपरोल, खोली का गणेश, द्वी होला जब साथ और रैबार शामिल हैं।
सर्वश्रेष्ठ कहानी में शिशिर उनियाल/भगत सिंह सैनी (रैबार), सिद्धार्थ शर्मा (घपरोल), अविनाश ध्यानी (खोली का गणेश), रवि दीप (द्वी होला जब साथ) और देबू रावत (निखण्यां जोग) को नामांकन मिला है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सहायक अभिनेत्री, हास्य अभिनेता, खलनायक, छायांकन और पृष्ठभूमि संगीत जैसी श्रेणियों में भी कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को नामांकित किया गया है।
संगीत में लोक प्रतिभाओं के बीच मुकाबला
संगीत श्रेणी में भी उत्तराखंड की लोक प्रतिभाओं और नए कलाकारों को विभिन्न श्रेणियों में नामांकन मिला है। सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए नरेंद्र सिंह नेगी (कु रै होला छुंयाल), गणेश मर्तोलिया (पंचाचूली देश), एलबी शिवम भट्ट (आछरी), डॉ. सतीश कालेश्वरी (कैरी ल्या जग्वाल) और सुनील भट्ट (मां कु हाथों खाणु) नामांकित हैं।
सर्वश्रेष्ठ गायक की श्रेणी में गणेश मर्तोलिया, दर्शन फरस्वाण, रोहित चौहान, अमित खरे और राकेश खनवाल, जबकि सर्वश्रेष्ठ गायिका के लिए ममता आर्य, प्रियंका महर, रूचि जंगपांगी, दीक्षा ढौंडियाल और माया उपाध्याय को नामांकन मिला है।
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, वीडियो निर्देशक, छायांकन, सर्वश्रेष्ठ गीत तथा पुरुष और महिला अभिनय की श्रेणियों में भी विभिन्न कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को नामांकित किया गया है। पंचाचूली देश, शौक्याणी, मोहना मधुलि, राजुली और मेरी माया रौली जैसे गीत इस वर्ष प्रमुख नामांकित कृतियों में शामिल हैं।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म को एक लाख रुपये की सहयोग राशि
इस वर्ष पुरस्कार समारोह में एक नई पहल भी की गई है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली फिल्म के निर्माता को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। संस्था के अनुसार यह राशि श्री मनोज चंदोला के मार्गदर्शन में संचालित सामाजिक संस्था ‘अभिव्यक्ति की कार्यशाला’ की ओर से दी जाएगी। संस्था का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन देना और युवा फिल्म निर्माताओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण फिल्मों के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
सभी श्रेणियों के अंतिम विजेताओं की घोषणा 30 अगस्त को भारत मंडपम में आयोजित समारोह में की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक WIOM (Recharge Wala Ghar Ka Net) तथा सह प्रायोजक BAUX, उत्तराखंड पर्यटन और उत्तराखंड फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल हैं।
यंग उत्तराखंड के मुख्य प्रवक्ता चंद्रकांत नेगी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और संगीत से जुड़े कलाकारों को उनकी प्रतिभा, समर्पण और वर्षों की मेहनत का उचित सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय फिल्म और संगीत उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, गुणवत्ता में निरंतर सुधार और युवा कलाकारों को सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्था पिछले एक दशक से सिने अवार्ड्स का आयोजन कर रही है।

वर्ष 2004 में इंटरनेट के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं द्वारा स्थापित यंग उत्तराखंड स्वास्थ्य शिविर, करियर मार्गदर्शन, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों की सहायता तथा कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन जैसी गतिविधियों से भी जुड़ी रही है। प्रेस वार्ता में संस्था के वरिष्ठ सदस्य विवेक पटवाल, के.सी.एस. रावत और सुभाष काण्डपाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Top tier service and very reliable. I feel safe using this platform and the withdrawals are handled very quickly. idpamanempire
Sweet site, super design, real clean and apply genial.
[3640]Winplus Login PH | Slots na madaling manalo gamit ang GCash,Mag-winplus login ph na para sa pinaka madaling manalo na slots. Mabilis ang casino gamit ang GCash at winplus app download para sa seamless gaming. Sali na! visit: winplus
[7994]Bingkaibet: Login Daftar Akun dan Slot Gacor Deposit Dana,Bingkaibet menyediakan akses login dan daftar akun mudah. Nikmati slot gacor dana 5rb serta download apk slot terpercaya untuk main kapan saja. Gabung sekarang! visit: bingkaibet
Had a great experience with the payouts here. Everything was handled professionally and arrived on time. Big thanks to brzzwin26 for the great service.
The app experience is just top notch. It is so much more convenient than using a browser. Definitely download okadaplayapp if you want to play on the go.
Been using this site for a couple of weeks now and the experience has been flawless. Great layout and even better wins. idmisteribet77 is the real deal.