कांस्य पदक विजेता कपिल पोखरिया से मिले सीएम धामी

कांस्य पदक विजेता कपिल पोखरिया से मिले सीएम धामी

एशियन गेम्स-2026 की 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में जीता कांस्य, मुख्यमंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

हमारी पंचायत, खटीमा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने भेंट की।

कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कपिल पोखरिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कपिल की सफलता ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश के युवाओं की उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *