गौड़ी में बनेगा एडवेंचर पार्क, 3.05 करोड़ मंजूर

गौड़ी में बनेगा एडवेंचर पार्क, 3.05 करोड़ मंजूर

पार्क बनने से पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

हमारी पंचायत, चंपावत

जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत गौड़ी में जल्द एडवेंचर पार्क का निर्माण शुरू होगा। पार्क के लिए शासन ने करीब 3.05 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। निर्माण की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन), नैनीताल को सौंपी गई है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया चल रही है और इसके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

ग्राम पंचायत गौड़ी में एडवेंचर पार्क को विकसित करने की योजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चंपावत की परिकल्पना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का हिस्सा है। पार्क बनने से जिला मुख्यालय के आसपास पर्यटन के लिए एक नया आकर्षण विकसित होने की उम्मीद है। यहां पर्यटकों को मनोरंजन के साथ साहसिक गतिविधियों का अवसर भी मिल सकेगा।

1.22 करोड़ रुपये अवमुक्त

पार्क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही 1.22 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त भी हो चुकी है। केएमवीएन की ओर से निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। विभाग के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौके पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

पर्यटन के साथ रोजगार बढ़ने की उम्मीद

एडवेंचर पार्क के निर्माण से गौड़ी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पार्क विकसित होने के बाद पर्यटकों के लिए घूमने-फिरने और मनोरंजन का नया स्थल उपलब्ध होगा। साहसिक पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां बढ़ने पर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और अन्य सेवा प्रदाताओं को भी लाभ मिलने की संभावना है। इससे क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।

जिला मुख्यालय के नजदीक नया पर्यटन स्थल

गौड़ी जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत है। ऐसे में यहां एडवेंचर पार्क विकसित होने से चंपावत आने वाले पर्यटकों को शहर के आसपास ही एक नया पर्यटन विकल्प मिल सकेगा। स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होने से क्षेत्र में अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

केएमवीएन चंपावत के जेई संजय जोशी ने बताया कि ग्राम पंचायत गौड़ी में एडवेंचर पार्क प्रस्तावित है। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और 1.22 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

4 Comments

  1. Best experience so far in the PH region. The graphics are sharp and the gameplay is fair. I am definitely sticking with phswertewin from now on.

  2. I would like to thnkx for the efforts you have put in writing this blog. I am hoping the same high-grade blog post from you in the upcoming as well. In fact your creative writing abilities has inspired me to get my own blog now. Really the blogging is spreading its wings quickly. Your write up is a good example of it.

  3. The bonuses here are actually fair and easy to claim. Had a great run last night! Give vnpr88 a try.

  4. Thank you for the sensible critique. Me and my neighbor were just preparing to do some research on this. We got a grab a book from our local library but I think I learned more clear from this post. I am very glad to see such great information being shared freely out there.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *