हमारी पंचायत, देहरादून
कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, इंदिरानगर शाखा के द्विवार्षिक चुनाव एवं आम सम्मेलन का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित परिषद के सदस्यों ने भागीदारी की, जिससे कार्यक्रम का वातावरण जीवंत और सकारात्मक बना रहा। सम्मेलन के माध्यम से परिषद को नई कार्यकारिणी मिली, जिस पर संगठन को आगे बढ़ाने और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को सशक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

द्विवार्षिक चुनाव में नंदन सिंह बिष्ट को परिषद का अध्यक्ष तथा कमान सिंह सामंत को सचिव चुना गया। आम सम्मेलन के दौरान कुल 18 पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि सह-सचिव और संगठन सचिव के दो पदों पर चुनाव प्रक्रिया के तहत चयन किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में माधवी बोरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेवती बिष्ट को महिला उपाध्यक्ष और माधो सिंह रावत को पुरुष उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जीवन चंद्र चंदोला को कोषाध्यक्ष तथा सुनिता भंडारी को सह-सचिव चुना गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए वंदना सनवाल और पूजा जोशी को महिला सांस्कृतिक सचिव तथा रोशन चंद को पुरुष सांस्कृतिक सचिव चुना गया। प्रचार-प्रसार के लिए चन्द्रा कर्मीयाल (महिला) और कृष्णानंद भट्ट (पुरुष) को जिम्मेदारी दी गई।

संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से कमला रावत को संगठन सचिव (महिला) और तारा सिंह मनराल को संगठन सचिव (पुरुष) चुना गया। इसके अलावा दिनेश पांडे को व्यवस्था प्रबंधक, राजेन्द्र कुँवर को कार्यक्रम समन्वयक, पुष्पा कैड़ा को मीडिया प्रभारी, नवीन चंद्र पंत को लेखा परीक्षक, गिरीश सनवाल पहाड़ी को योजना एवं प्रबंधन सलाहकार तथा गणेश चंद्र बिष्ट को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी हरीश सनवाल की अध्यक्षता में इंदिरानगर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुई।
इस दौरान केन्द्रीय पर्यवेक्षक परमानंद जोशी और नवीन तिवारी उपस्थित रहे, जबकि परिषद के केन्द्रीय मीडिया प्रभारी वीरू बिष्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सम्मेलन में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। परिषद के सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी से सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक एकजुटता और कल्याणकारी गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। नई टीम ने भी संगठन की परंपराओं को मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।


Pretty component of content. I simply stumbled upon your web site and in accession capital to claim that I acquire actually enjoyed account your weblog posts. Any way I’ll be subscribing on your feeds and even I achievement you get right of entry to constantly quickly.