युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का बड़ा कदम बताया, कहा- दोषियों को मिलेगा त्वरित और कठोर दंड
हमारी पंचायत, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के लाखों युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता का परिचायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू होने से पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई तेजी से होगी और दोषियों को समयबद्ध तथा कठोर सजा मिल सकेगी। इससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगेगी और युवाओं का भर्ती परीक्षाओं पर विश्वास और मजबूत होगा।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय ईमानदार और मेहनती अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि त्वरित न्याय की व्यवस्था बनने से भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा देश की परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी।


Some truly good blog posts on this web site, thank you for contribution. “The spirit is the true self.” by Marcus Tullius Cicero.