राम माधव-निशंक की मुलाकात, चुनावी तैयारियों पर मंथन

राम माधव-निशंक की मुलाकात, चुनावी तैयारियों पर मंथन

भाजपा में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर तेज, संगठन और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा

हमारी पंचायत, देहरादून

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा में संगठनात्मक बैठकों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति, संगठन की तैयारियों और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात में आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राम माधव के लंबे संगठनात्मक अनुभव और विभिन्न विषयों की समझ को देखते हुए उनकी भूमिका को चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि, बैठक में किन विशेष मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भाजपा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में राम माधव और निशंक की मुलाकात को चुनावी तैयारियों की इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और दीप्ति रावत भी मौजूद रहीं।

1 Comment

  1. I love the fish games here. The graphics are stunning and it is just so addictive in a good way. Big thanks to fb68nohu.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *