शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने समीक्षा बैठक में कहा— विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा
हमारी पंचायत, देहरादून
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा है कि प्रदेश सरकार नगर निकायों की समस्याओं के समाधान और शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और निकायों से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में 500 अतिरिक्त कूड़ा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इनकी निगरानी के लिए एक विशेष मोबाइल एप भी विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जबकि अधिशासी अधिकारी, अपर अभियंता और राजस्व निरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।
बैठक में मंत्री ने निकायों से राजस्व बढ़ाने के लिए ठोस रणनीति बनाने, सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार, भूमिगत विद्युत व गैस लाइन, डंपिंग जोन और गौशालाओं जैसी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से ही शहरी विकास के लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।


Hi! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be okay. I’m absolutely enjoying your blog and look forward to new posts.