26 से 30 मई तक तीन चरणों में मतदान
हमारी पंचायत, देहरादून
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के साथ ही ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाने लगे हैं। चुनावी कार्यक्रम घोषित होते ही गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवार जनसंपर्क में जुट गए हैं।
प्रदेश में पंचायत चुनावों को हमेशा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। इसे विधानसभा चुनावों से पहले जनता के मूड का संकेत देने वाला चुनाव भी समझा जाता है। यही वजह है कि राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 और 15 मई तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। अंतिम सूची जारी होने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 26 मई, दूसरे चरण का 28 मई और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 30 मई को होगा। ग्राम पंचायत स्तर के मतों की गिनती मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालयों में की जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना 31 मई को विकास खंड मुख्यालयों में होगी।
प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। गांव-गांव में बैठकों और जनसंपर्क अभियानों का दौर शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।


I like this weblog its a master peace ! Glad I detected this on google .
Best experience so far! The interface is smooth and I didn’t encounter any lags during my session. Highly recommend kr5bet to everyone.
Finally found a site that doesn’t lag during peak hours. Everything loads fast and the user experience is top notch. Great job on phyesph
Super friendly community and a very responsive platform. I love how they handle the promotions and the weekly events. Keep it up vnzh88!
Some times its a pain in the ass to read what people wrote but this site is real user friendly! .