नहीं रहे उत्तराखंड के जांबाज़ पूर्व राज्यपाल एम. एम. लखेड़ा

नहीं रहे उत्तराखंड के जांबाज़ पूर्व राज्यपाल एम. एम. लखेड़ा

फौजी मोर्चों से राजभवन तक रहा प्रेरक सफर, राष्ट्रसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

हमारी पंचायत, देहरादून

देवभूमि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित जखण्ड गांव की मिट्टी से निकलकर भारतीय सेना के सर्वोच्च पदों और फिर राजभवन तक पहुंचने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मदन मोहन लखेड़ा का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और नेतृत्व की एक प्रेरक गाथा रहा। 89 वर्ष की आयु में उनके निधन के साथ देश ने एक ऐसे सेनानायक को खो दिया, जिन्होंने सैन्य और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट पहचान छोड़ी।

जनरल लखेड़ा का सैन्य जीवन गोवा मुक्ति अभियान (1961), 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध तथा 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसे ऐतिहासिक अभियानों से जुड़ा रहा। अपने उत्कृष्ट नेतृत्व और रणनीतिक कौशल के लिए उन्हें PVSM, AVSM और VSM जैसे सर्वोच्च सैन्य अलंकरणों से सम्मानित किया गया। लगभग चार दशकों की सेवा में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण मोर्चों पर नेतृत्व कर भारतीय सैन्य इतिहास में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

उनकी सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक यह रही कि उन्होंने पहाड़ के युवाओं की कठिनाइयों को समझते हुए टिहरी के दोबाटा मैदान में सेना भर्ती आयोजित करवाई, जिससे सैकड़ों युवाओं को भारतीय सेना में सेवा का अवसर मिला। इस पहल ने उन्हें स्थानीय जनमानस में एक जननायक की छवि दी।

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका राष्ट्रसेवा का क्रम जारी रहा। उन्होंने 2004 से 2006 तक पुदुच्चेरी और अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल तथा 2006 से 2011 तक मिजोरम के राज्यपाल के रूप में संवैधानिक जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक ईमानदारी, संवेदनशीलता और सुशासन के लिए याद किया जाता है।

दिसंबर 2021 में राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड प्रमुख नियुक्त किया था, जिसे पार्टी का सर्वोच्च सलाहकार पद माना जाता है। पार्टी ने उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में “व्यवस्था परिवर्तन” और सुशासन आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। पार्टी का मानना था कि उनके अनुभव और दृष्टि से राज्य में पारदर्शी और जवाबदेह शासन की नई दिशा तैयार होगी।

उत्तराखंड की साधारण पहाड़ी मिट्टी से निकलकर देश की सीमाओं, युद्धभूमियों और फिर राजभवन तक पहुंचने वाली यह यात्रा केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस विचार की कहानी है जिसमें राष्ट्रसेवा सर्वोपरि है। जनरल एम. एम. लखेड़ा का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव एक प्रेरक अध्याय बना रहेगा।

11 Comments

  1. [4646]888sport Official Login | Legit Online Slots at Mabilis na Cash Out,Gamitin ang 888sport official login para sa legit online slots. I-download ang app at alamin kung paano maglaro ng baccarat. Mag-sign up na para sa mabilis na cash out! visit: 888sport

  2. [7570]VM777 | Login Resmi Link Alternatif Slot Gacor Hari Ini,VM777 menyediakan akses judi casino online terpercaya dengan kemudahan cara deposit via dana. Temukan link alternatif terbaru dan daftar sekarang juga. visit: vm777

  3. I have tried many slots but this one has the best hit rate so far. The jackpot feels attainable and the vibe is just right. mpo303slot is my new favorite spot.

  4. [6070]jl77 Login at Register | Legit na Online Casino sa PH,Gamitin ang jl77 login app para sa mabilis na access. Register sa jl77 ngayon at tuklasin ang pinaka mabilis na gcash casino sa PH. Maglaro na rito! visit: jl77

  5. I’ve tried a few platforms lately, but the experience here is just different. The interface is clean and the payouts are fair. Highly recommend br777a to everyone.

  6. I appreciate the variety of games available. There is always something new to explore and the rewards keep me coming back to vnke88

  7. I’ve tried a few sites lately but this one is surprisingly smooth. The payout process is quick and I really enjoy the variety of games here. Definitely recommend checking out 3slotphp if you want a hassle-free experience.

  8. [1080]fairpari লগইন এবং অ্যাপ ডাউনলোড | বিকাশ পেমেন্ট ও স্লটস গেম,fairpari-তে সহজেই login করার নিয়ম জানুন এবং app download link থেকে অ্যাপটি নিন। বিকাশ দিয়ে অনলাইন casino সাইটে সেরা slots গেম খেলুন। visit: fairpari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *