महिलाओं और किशोरियों को मिलेगी नि:शुल्क सुविधा, मां तारा फाउंडेशन ने की पहल
हमारी पंचायत, नोएडा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिलाओं और किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की गई। मां तारा फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-39 स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में नि:शुल्क सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित की गई। इसका उद्देश्य अस्पताल आने वाली महिलाओं और किशोरियों, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की जरूरतमंदों को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद महिला स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मां तारा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. समरजीत चौधरी, सीईओ सुधाकर दास, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. झा, विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू अग्रवाल समेत अस्पताल के चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। दिल्ली-एनसीआर से आए चिकित्सकों और अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
जागरूकता के साथ सुविधा पर जोर
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. झा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी झुग्गी बस्तियों में मासिक धर्म को लेकर झिझक और कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं, शिक्षकों और चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है।

फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. समरजीत चौधरी ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी महिला या किशोरी को सैनिटरी पैड जैसी आवश्यक वस्तु से वंचित नहीं होना चाहिए।
स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर काम
मां तारा फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने की जानकारी दी गई। संस्था के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और बालिकाओं के लिए नि:शुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी गतिविधियां भी चलाई जाती हैं।
फाउंडेशन के मुताबिक कोविड-19 महामारी के दौरान भी डॉ. समरजीत चौधरी ने जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई थी। संस्था अब महिला स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर भी जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दे रही है।
जिला अस्पताल में स्थापित सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन से अस्पताल आने वाली महिलाओं और किशोरियों को जरूरत के समय नि:शुल्क पैड उपलब्ध हो सकेंगे। आयोजकों के अनुसार इस पहल को आगे अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों तक भी ले जाने का प्रयास किया जाएगा।


Honestly, the graphics and the response time on this app are impressive. It really adds a level of excitement to the whole experience. Definitely give bdkg999apk a shot.
The login page loads in a flash and I love that they prioritize account security with two factor authentication. Game outcomes feel completely transparent and the cashier options cover everything I need. Really happy with my choice and recommend katana899login to all my mates. katana899login
I’ve been looking for a reliable platform and this one really delivers. The login process is super smooth and the games are top-notch. Highly recommend checking out 8k8ocomlogin for a great experience!
The payout speed is impressive and the customer support is always helpful. I really enjoy the variety of games here. Highly recommend krbetkre to everyone.
Hiya very nice website!! Guy .. Beautiful .. Amazing .. I will bookmark your web site and take the feeds also…I am glad to find a lot of helpful info right here within the publish, we want develop extra strategies on this regard, thanks for sharing. . . . . .