राम माधव ने दिया 60 पार का लक्ष्य

राम माधव ने दिया 60 पार का लक्ष्य

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुनावी तैयारी तेज करने का संदेश, सरकार के कामों को घर-घर पहुंचाने पर जोर

हमारी पंचायत, देहरादून

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में लाने का संकेत दिया है। प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने पार्टी की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि अब संगठनात्मक गतिविधियों के साथ राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का संदेश जनता तक पहुंचाना होगा।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार पहुंचे राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मंत्रियों की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठक हुई।

60 पार के लिए अभी से जुटने का संदेश

राम माधव ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में संगठन को मजबूत करने का काम किया गया है। अब चुनावी दृष्टि से सक्रिय होकर सरकार के विकास और जनकल्याण कार्यों को जनता के बीच ले जाने का समय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल बहुमत हासिल करना नहीं, बल्कि सबसे अधिक बहुमत यानी 60 पार होना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों का राजनीतिक संदेश घर-घर पहुंचाने को कहा। साथ ही विपक्ष की कमजोरी और उसकी नकारात्मक राजनीति को भी जनता के सामने रखने की बात कही।

राम माधव ने कहा कि भाजपा को ऐसे राज्यों में शामिल होना है, जहां पार्टी लगातार तीन बार सत्ता में आई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पहली बार चुनाव लड़ने और पहली बार जीतने जैसी तैयारी और मानसिकता के साथ मैदान में उतरना होगा।

सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता में जाएं

सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अब सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाने का समय है। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और संगठन में एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के कामों के मूल्यांकन का समय आ गया है। शहर से गांव तक उत्तराखंड के विकास मॉडल की चर्चा होनी चाहिए और बूथ स्तर की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ और ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ को चुनावी रणनीति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि 2027 में बहुमत हासिल करना तय है, लेकिन संगठन की मेहनत से साधारण बहुमत को बड़े आंकड़े में बदलना होगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सितंबर 2025 से अब तक हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मन की बात, बूथ सशक्तीकरण, सेवा संकल्प अभियान, युवा संवाद और लाभार्थी कार्यक्रमों समेत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी मौजूद रहे।

8 Comments

  1. The registration process was a breeze and I was playing in under two minutes. Everything is very professional and secure. Glad I found the ap999login portal.

  2. Super easy to navigate even for a beginner like me. I found everything I needed without any hassle. phjljl333 is definitely a solid choice for anyone.

  3. Really impressed with the security and transparency of this platform. I feel safe depositing my funds here. Trust phbeeph for your gaming.

  4. Had a great run yesterday and the withdrawal was processed almost instantly. Trustworthy and fair play at pkk44bet.

  5. I’ve tried a few platforms lately, but this one really stands out for its fast payouts. Definitely worth a try if you want a smooth experience. Check it out at idmpocash

  6. Finally found a site that doesn’t lag during peak hours. The registration process was a breeze and the customer support is super helpful. Big thumbs up for iddino69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *