SIR पर दलों से बैठक, 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची

SIR पर दलों से बैठक, 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची

28 सितंबर तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण, छूटे नाम के लिए भर सकेंगे फॉर्म-6

हमारी पंचायत, देहरादून

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सोमवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में SIR की प्रगति और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि किसी कारणवश मतदाता सूची में नाम शामिल होने से रह गए नागरिक ऑनलाइन ईसीआई-नेट या बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत भाजपा से राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से राजेंद्र सिंह भंडारी व प्रशांत खंडूड़ी, बसपा से सत्यपाल व सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से अशोक सेमवाल और सीपीआई (एम) से अनंत आकाश मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *