म्यूजियम ऑफ ड्रीम्स’ का 23 अगस्त को इंडिया प्रीमियर

म्यूजियम ऑफ ड्रीम्स’ का 23 अगस्त को इंडिया प्रीमियर

बर्लिन के बाद जागरण फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग, संघर्षरत कलाकारों की कहानी है फिल्म

हमारी पंचायत, नई दिल्ली

मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे छोटे शहरों और गांवों से आए कलाकारों की कहानी पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म ‘म्यूजियम ऑफ ड्रीम्स’ का इंडिया प्रीमियर 23 अगस्त को नई दिल्ली में होगा। निर्देशक राम शर्मा की यह फिल्म 14वें जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के इंडियन शोकेस सेक्शन के लिए चयनित हुई है।

इससे पहले फिल्म बर्लिन में आयोजित 14वें इंडो-जर्मन फिल्म वीक में प्रदर्शित हो चुकी है। वहां विदेशी दर्शकों के बीच फिल्म को सराहना मिली। अब जागरण फिल्म फेस्टिवल में भारतीय दर्शकों के सामने इसका प्रदर्शन किया जाएगा।

संघर्ष और सपनों की कहानी

107 मिनट की यह फिल्म हिमाचल प्रदेश के एक छोटे गांव से मुंबई पहुंचे युवा ‘अभिनय’ की कहानी है। अमित भारद्वाज अभिनीत यह किरदार पिछले छह वर्षों से अभिनेता बनने के सपने के साथ संघर्ष कर रहा है।

फिल्म में ऑडिशन में लगातार मिलने वाली असफलता, रोजगार की अनिश्चितता और फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने की चुनौती को केंद्र में रखा गया है। कहानी के जरिए उन कलाकारों की परिस्थितियों को सामने लाने की कोशिश की गई है, जो बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंचते हैं, लेकिन लंबे संघर्ष के बावजूद सफलता से दूर रह जाते हैं।

23 अगस्त को स्क्रीनिंग

‘म्यूजियम ऑफ ड्रीम्स’ की स्क्रीनिंग 23 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे समरसता हॉल, डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, 15 जनपथ, नई दिल्ली में होगी। फिल्म की अवधि 107 मिनट है और यह हिंदी भाषा में है।

फिल्म का निर्देशन और लेखन राम शर्मा ने किया है। पटकथा राम शर्मा और अमित भारद्वाज ने लिखी है। कीर्ति शर्मा फिल्म की निर्माता हैं। निलेश जाटवा, राम शर्मा और गौरव शारदा राय सह-निर्माता हैं।

फिल्म में सिनेमैटोग्राफी प्रियशंकर घोष की है, जबकि संपादन अरुण के. किरण ने किया है। साउंड डिजाइन निलेश जाटवा ने संभाला है। फिल्म का निर्माण ख़्वाबवाला प्रोडक्शन ने अम्यूजमैक स्टूडियो और सस्ता सिनेमा के सहयोग से किया है।

2 Comments

  1. Spot on, honestly. I’ve lately been leaning on a job board at https://zgwz.butlrbox.com/ that really changed how I look for work. You can narrow roles down by industry and title, and the listings stay current. Anyway, keep the good posts coming.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *